.

.

.

.
.

आजमगढ़ : लोहा व्यापारी ने फांसी लगाकर की  आत्महत्या 


अतरौलिया कस्बे की घटना,आर्थिक तंगी व ब्याज पर कर्ज लेना बताया जा रहा कारण


आजमगढ़: अतरौलिया नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड नंबर 7 जोलहा टोला निवासी अशोक कुमार बर्नवाल (45) पुत्र स्व. कन्हैया बरनवाल ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अशोक कुमार बरनवाल तीन भाइयों में सबसे छोटा थे। वह अपने बड़े भाई के साथ अपने खुद के मकान में अलग रहते थे। उनके दो पुत्र हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे है। अशोक कुमार बरनवाल जीविकापार्जन हेतु लोहे की एक छोटी सी दुकान चलाते थे और उसी से परिवार का खर्चा चलता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम परिवार के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद के बाद देर शाम अशोक कुमार खाना खाकर अपने एक कमरे में सोने चले गये। जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि अशोक कुमार कई लोगों से ब्याज पर पैसे लिये थे। बकायेदार उनसे पैसे की मांग करते थे और दबाव भी बनाते थे। जिस पर अक्सर परिवार में विवाद होता था। इसी बात को लेकर अशोक हमेशा तनाव में रहते थे।
शनिवार दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बाहर से लोग दरवाजा खुलवाने का प्रयास किए। दरवाजा न खुलने पर घर वालों को कुछ आशंका हुई। इस पर वे डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर बने एक छोटे से कमरे में अशोक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हौआ मिला।
सूचना पाकर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश चंद यादव ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृत अशोक तख्ते के ऊपर कुर्सी पर चढ़कर फांसी का फंदा अपने गले में लगाया था। उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे। घटना के विषय में पुलिस द्वारा उसके भाई अनिल बरनवाल से भी जानकारी ली गई। मृत अशोक बरनवाल के पास दो पुत्र रीशू बरनवाल (18), प्रीतम बरनवाल (15) हैं, जो अभी पढ़ रहे हैं। पत्नी पुष्पा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment