.

.

.

.
.

आजमगढ़: सूचना क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी


शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

आजमगढ़: शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अध्यक्षता कर रहे शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री 21वीं सदी के भारत के निर्माण में सूचना क्रांति के जनक थे। आज का डिजिटल इंडिया उन्हीं की देन है। बरकतुल्लाह बेग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कंप्यूटर लाकर देश में लोगों को रोजगार से जोड़ा। संचालन रियाजुल हसन ने किया। मो. आमिर, संदीप कपूर, नसीम अहमद,अजय गौतम, मो. अफजल, अल्ताफ रजा, सोनू प्रजापति, जावेद अहमद खान, मुश्फिक जमाली, शीबू, आदित्य सिंह आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment