.

.

.

.
.

आजमगढ़: विधायक आलमबदी की पत्नी का इंतकाल,शोक की लहर


शहर के मातवरगंज स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

आजमगढ़ : निजामाबाद क्षेत्र के सपा विधायक आलमबदी आजमी की पत्नी कुदसिया का शुक्रवार की दोपहर शहर के कुर्मीटाला स्थित घर पर इंतकाल हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और चार दिनों से लो ब्लेडप्रेशर के चलते अस्वस्थ चल रही थी। उनका इलाज ग्लोबल हास्पिटल में चल रहा था। शुक्रवार को वह घर पर ही थीं। इंतकाल की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का विधायक के घर पर तांता लगा था। आलमबदी के पुत्र मुस्तजिब आलम उर्फ बाबू ने बताया कि मां पैरालिसिस की शिकार थीं जिसका इलाज घर पर चल रहा था। उनके छह पुत्र हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment