.

.

.

.
.

आजमगढ: तीन थानाध्यक्ष लाइनहाजिर, पांच को नई तैनाती मिली


महाराजगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को बीमारी के चलते अवकाश प्रदान किया गया

आजमगढ: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बुधवार को तीन थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। पांच थानाध्यक्ष को बदल दिया। महाराजगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को बीमारी के चलते अवकाश प्रदान किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष अतरौलिया मदन कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष बरदह धर्मेंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष कंधरापुर ज्ञानचंद शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया। वही स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह को एसएचओ बरदह, राजेंद्र प्रताप सिंह को आजमतगढ़ चौकी से अहरौला, रूद्रभान पांडेय को फूलपुर से अतरौलिया व कमलाकांत वर्मा को पीआरओ एसपी से थानाध्यक्ष महराजगंज बनाया गया है। सर्विलांस सेल से राजकुमार सिंह को कंधरापुर का थानध्यक्ष बनाया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment