.

.

.

.
.

आजमगढ़: सांसद निरहुआ का दावा, डेढ़ साल में होगा 15 साल से अधिक का काम



08वीं अनुसूची में शामिल होगी भोजपुरी,सबसे पहले शहर के अंदर की सड़कों पर काम होगा

अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा करें - दिनेश लाल यादव

आजमगढ़: लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी सासंद दिनेश लाल निरहुआ पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रहे है। निरहुआ आम लोगों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर काम कर अपनी वर्ष 2024 की तैयारियों को मजबूत करने में जुटे है। उन्होंने जनता से वादा किया कि जितने काम पिछले 15 साल में नहीं हुए उससे अधिक काम आजमगढ़ में अगले डेढ़ साल में होगा। साथ ही दावा किया कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जल्द ही यह शुभ सूचना भोजपुरी भाषियों को मिल जाएगी। वहीं निरहुआ ने पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। सांसद द्वारा कंधरापुर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया। उन्होंने पौधरोपण के बाद किसानों से कहा कि सभी किसान अपने खेत की मेड़ पर कम से कम पांच पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। निरहुआ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे दो बड़े नेता मनोज तिवारी और रविकिशन ने भोजपुरी को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री से वार्ता किए हैं। कुछ तकनीकी समस्याएं हैं। जिसे दूर करने का प्रयास जारी है। सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर उन्हें यह जीत मिली है। डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभाविंत हो रहे हैं। अब तक जितने लोग भी यहां से जीत कर गये। उन्होने केवल धोखा देने का काम किया है। जनपद का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। आजमगढ़ में सबसे पहले आजमगढ शहर के अंदर की सड़कों पर काम होगा। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी स्थिति नहीं उत्पन्न करनी है कि पानी की तरह आक्सीजन भी खरीदनी पड़े। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है।
सांसद निरहुआ ने कहा कि बीजेपी सरकार विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। बिना भेदभाव के सर्व समाज के हित में सरकार काम कर रही है। उन्होंने सपा पर आजमगढ़ के लोगों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि आजमगढ़ में जितने विकास कार्य पिछले 15 साल में हुए हैं उससे अधिक विकास कार्य अगले डेढ़ साल में होंगे। सीएम योगी ने अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment