.

.

.

.
.

आजमगढ़: गैंगस्टर एक्ट के 10 फरार अभियुक्तों पर 15- 15 हजार का इनाम घोषित


थाना देवगांव व जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों पर कार्रवाई

आजमगढ़: एसपी अनुराग आर्य ने जिले के थाना देवगांव व जीयनपुर में गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 10 वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को 15-15 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना देवगांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 196/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में 04, व मु0अ0सं0- 172/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में 02 तथा थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 395/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में 04 (कुल-10) वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से प्रत्येक अभियुक्त पर 15-15 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया है जिनमें वाजिद पुत्र एकलाख निवासी कटौली खुर्द थाना देवगांव (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 196/2022), एकलाख पुत्र सज्जाद निवासी कटौली खुर्द थाना देवगांव (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 196/2022), शाकिब पुत्र एकलाख निवासी कटौली खुर्द थाना देवगांव (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 196/2022), सद्दाम पुत्र एकलाख निवासी चिउटही थाना गम्भीरपुर (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 196/2022),
हैदर अली पुत्र मो0 असलम सा0 सदर बाजार थाना कैन्ट जनपद वाराणसी (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 172/2022), अब्दुल हकीम पुत्र मो0 असलम निवासी सदर बाजार थाना कैन्ट जनपद वाराणसी (थाना देवगांव – मु0अ0सं0- 172/2022), नागेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र यादव निवासी केशवपुर थाना जीयनपुर (थाना जीयनपुर – मु0अ0सं0- 395/2022), रजनीश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी मैगापुर थाना मुबारकपुर (थाना जीयनपुर – मु0अ0सं0- 395/2022),
राकेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी केशवपुर थाना जीयनपुर (थाना जीयनपुर – मु0अ0सं0- 395/2022), राहुल यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी केशवपुर थाना जीयनपुर (थाना जीयनपुर – मु0अ0सं0- 395/2022) शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment