.

.

.

.
.

आजमगढ़: देश के संविधान व न्याय की आत्मा को तोड़-मरोड़ रही भाजपा - धर्मेंद्र यादव


कलाकारों के सम्मान का प्रमाण पत्र देने वाले बताएं 'यश भारती' क्यों बंद किया - सपा प्रत्याशी

आजमगढ़ : जिले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ के कलाकारों के अपमान के वार पर पलटवार किया है। सपा नेता धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि कलाकारों के सम्मान के मामले में भाजपा के लोग हमें प्रमाण-पत्र न दें। यदि भाजपा के लोगों को कलाकारों के सम्मान की इतनी ही चिंता थी तो भाजपा के लोग बताएं कि सपा सरकार द्वारा शुरू किया गया यश भारती सम्मान क्यों बंद किया। सपा के पास कलाकारों के अपमान की लंबी लिस्ट है।
आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि सरकार के अत्याचार और अन्याय से बचाने के लिए अखिलेश यादव विधानसभा में बैठे हैं और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने इटावा और आजमगढ़ के विकास में जमीन और आसमान के अंतर के सवाल पर कहना है कि आजमगढ़ में भी योजनाएं उतनी ही चली, जितनी योजनाएं इटावा में चली। जिले में पीजीआई, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, पीजीआई, एक्सप्रेस वे और सठियावं चीनी मिल देने का काम किया है। मैं समझता हूं कि यहां के लोग इस बात से सहमत हैं यही कारण है कि यहां के लोग सपा के साथ खड़े हैं। विपक्षी दलों ने आजमगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने का काम किया है।
प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उपद्रवियों पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर सपा नेता अबू आजमी द्वारा वकीलों के पैनल तैयार किए जाने के सवाल पर धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि न्यायालय जाना अधिकार है। हमारे देश में न्याय की एक प्रक्रिया है पहले 82 फिर 83 के तहत नोटिस जारी की जाती है। भाजपा के लोग बुलडोजर जाकर घर गिरा रहे हैं यह कहां का कानून है। भाजपा के लोग देश के संविधान न्याय की आत्मा को तोड़-मरोड़ रहे हैं। भाजपा के लोगों को समझना चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इसकी व्यवस्था है। देश के संविधान में ऐसा तो नहीं की भाजपा सरकार आने के पहले लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment