.

.

.

.
.

आजमगढ़: भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय था आपातकाल- नरेन्द्र सिंह



भाजपा ने आपातकाल में संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी लालगंज के द्वारा आपातकाल में संघर्ष करने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व लालगंज के पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह ने उपस्थित होकर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया।
इन अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे दुःखद व काला अध्याय था आपातकाल, कांग्रेस सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए देशवासियों पर आपातकाल थोपा था, इस दूसरी आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने संघर्ष किया था उनका बहुत ही अतुलनीय योगदान है देश में लोकतंत्र को बचाने में। भारतीय जनता पार्टी आज उन्ही लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर रही है, जिन्होंने इस दूसरी आजादी के आंदोलन में बहुत सी यातनाएं सही व जेल की कोठरियों में महीनों तक पड़े रहें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य करती है, उनकी पेंशन को बढ़ाकर बीस हजार प्रतिमाह करने का कार्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।
आज इन्ही सेनानियों के कारण भारत में लोकतंत्र इतना मजबूत है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक शेर बहादुर सिंह, संचालक जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
लोकतंत्र रक्षक सेनानी बालमुकुंद गुप्ता,सुभाष चंद्र राय,सत्यप्रकाश दीक्षित, गौरी शंकर सोनकर,छेदीलाल गुप्ता,डॉ रामकुमार सोनी को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व निज़ामाबाद की विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी भेटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा योगेंद्र राय, जिला मंत्री डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, अजय यादव, , मण्डल अध्यक्ष अनुपम पाण्डेय, गगन कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य रणविजय राय मनोज, केशरी नारायण राय,रामनाथ यादव, प्रवीण सिंह पिंटू,आशुतोष राय,संकल्प श्रीवास्तव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment