गंभीरपुर के गोमाडीह के पास हुई दुर्घटना, सऊदी अरब में रहता था मृत युवक
आजमगढ़: जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गई। मां व भाई घायल हो गए, घटना के समय तीनो एक बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। युवक की मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र कटौली कला गांव निवासी 28 वर्षीय मो. शाहिद पुत्र शकील अहमद सऊदी अरब में रहता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई थी। मो. शाहिद अपनी मां 50 वर्षीया नजबूम व भाई 12 वर्षीय इस्माइल के साथ रिश्तेदारी गया था। शव दफन होने के बाद शनिवार की रात करीब 12 बजे तीनो एक बाइक से घर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। शाहिद की मौके पर मौत हो गई। भाई व मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहिद को एक पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। चाचा ने अज्ञात के विरूद्ध गंभीर थाना में तहरीर दी है।
Blogger Comment
Facebook Comment