.

आजमगढ़: मुबारकपुर विधानसभा से अरविन्द जायसवाल भाजपा प्रत्याशी घोषित



मऊ की मोहम्मदाबाद गोहाना सीट से पूनम सरोज प्रत्याशी घोषित हुईं

आजमगढ़/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट में भाजपा द्वारा 09 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा की गयी है। आजमगढ़ जनपद की मुबारकपुर सीट से भाजपा ने अरविन्द जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मूल रूप से सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ स्टेट के रहने वाले 50 वर्षीय अरविंद ने मालटारी डिग्री कालेज से बीए और लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा के बाद वर्ष 1991 में कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी और 2002 में अजमतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन बने थे। उसी समय कांग्रेस ने विधानसभा सगड़ी से टिकट दिया तो चौथे नंबर पर सिमट गए थे। फिर 2012 में मौका मिला तो तीसरे स्थान पर रहे।2014 में लोकसभा का टिकट मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक कांग्रेस और जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके अरविंद ने वर्ष 2016 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उसके बाद उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव, बसपा द्वारा अब्दुस्सलाम और कांग्रेस द्वारा परवीन मन्दे को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं मऊ जनपद की मोहम्मदाबाद गोहाना सीट से भाजपा विधायक श्री राम सोनकर का टिकट कट गया है, उनकी जगह पूनम सरोज को मैदान में उतारा गया है। संस्कृत की प्रवक्ता पूनम सरोज मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर आजमगढ़ में तैनात डॉ उमेश सरोज की पत्नी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment