.

.

.

.
.

आजमगढ़ : प्रमुख दलों समेत 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

1. अखिलेश मिश्र(सदर)  2. प्रशांत सिंह(अतरौलिया) 3. पीयूष यादव (निजामाबाद) 4.नफीस अहमद(गोपालपुर)

अतरौलिया से भाजपा गठबंधन के प्रशांत सिंह,सदर से भाजपा के अखिलेश मिश्र ने किया नामांकन

गोपालपुर से भाजपा के सत्येन्द्र राय, सपा से नफीस अहमद ने किया नामांकन

आजमगढ़: विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद आजमगढ़ में दिनांक 10 फरवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के क्रम में दिनांक 14 फरवरी को कुल 28 उम्मीदवारों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।इसी क्रम में विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया के लिए निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) से प्रशान्त कुमार सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी से डॉ. संग्राम पुत्र बलराम, विधान सभा क्षेत्र गोपालपुर के लिए भाजपा से सत्येन्द्र राय, समाजवादी पार्टी से नफीस अहमद, विधान सभा क्षेत्र सगड़ी के लिए भारतीय जनता पार्टी से बन्दना सिंह पत्नी सर्वेश सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अभिमन्यु पुत्र बाबूलाल, विधान सभा क्षेत्र मुबारकपुर के लिए समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव पुत्र रमाकान्त, बहुजन समाज पार्टी से अब्दुस्सलाम पुत्र इनामुल ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
विधान सभा क्षेत्र आजमगढ़ सदर के लिए भारतीय जनता पार्टी से अखिलेश कुमार मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, राजीव कुमार सिंह पुत्र प्रधुमन नारायन सिंह निर्दलीय, समाजवादी पार्टी से दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र रामध्यान यादव, विधान सभा क्षेत्र निजामाबाद के लिए भारतीय जनता पार्टी से मनोज कुमार यादव, बहुजन क्रान्ति पार्टी मार्क्सवाद अम्बेडकरवाद से मोहम्मद अरशद आजमी पुत्र जकरिया, सीपीआई से जितेन्द्र हरि पाण्डेय पुत्र हरिमन्दिर पाण्डेय, बसपा से पीयूष कुमार सिंह पुत्र भरतलाल, समाजवादी पार्टी से आलमबदी पुत्र बदीउज्जमा, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से अनिल कुमार यादव पुत्र कर्मदेव ने नामांकन पत्र जमा किया। विधान सभा क्षेत्र फूलपुर पवई के लिए संजय पुत्र सूर्यराज निर्दलीय, बसपा से शकील अहमद पुत्र नूरमोहम्मद, विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के लिए पीपुल्स पार्टी आफ इण्डिया से महेन्द्र प्रसाद बिन्द, भाजपा से कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सपा से कमलकान्त राजभर, बसपा से भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, विधान सभा क्षेत्र लालगंज के लिए भाजपा से नीलम सोनकर पत्नी राजेन्द्र, सपा से बेचई सरोज पुत्र तेजू, बसपा से आजाद अरिमर्दन, रामचन्दर निर्दलीय, विधान सभा क्षेत्र मेंहनगर के लिए भारतीय जनता पार्टी से मन्जू सरोज पत्नी विजय कुमार सरोज ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस प्रकार से कुल 28 उम्मीदवारों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment