स्वस्थ हो रहे लोगों की बढ़ी संख्या, अब एक्टिव केस 302 हुए
आजमगढ़: जिलेवमें कोरोना के मामले लगातार नीचे आते जा रहे हैं। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी सावधानी को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। आजमगढ़ में 06 फरवरी 2022 को जांच में 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 2520 निगेटिव मिले। इस प्रकार कुल एक्टिव केस 302 हो गया। आज मिले केस में कई की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही। वहीं तरवां, लालगंज व पवई ब्लॉक से ज्यादातर पॉजिटिव मिले। तरवां 100 बेड अस्पताल में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पूर्व 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव थी और एक्टिव केस भी 366 थे जो 64 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब 302 हो गए हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment