.

.

.

.
.

आज़मगढ़: विधान परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन बिके 10 नामांकन पत्र


विभिन्न दलों से जुड़े लोगों ने लिए पर्चे,अभी किसी दल से घोषित नहीं है प्रत्याशी

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र ने भी लिया नामांकन पत्र

आजमगढ़-मऊ विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन के पर्चे शुक्रवार से बिकने शुरू हो गए थे। दूसरे दिन शनिवार को भी 10 सेट पर्चे बिके हैं। पर्चे खरीदने वालों में भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह, आम आदमी पार्टी के दुर्गविजय सिंह, बसपा के सिकंदर कुशवाहा, कांग्रेस के ओमप्रकाश यादव व पवन कुमार सिंह ने पर्चे खरीदे। इन सभी प्रत्याशियों ने दो सेट पर्चे लिए। एक दिन पूर्व भाजपा विधायक अरूणकांत यादव ने भी तीन सेट पर्चे मंगवाए थे, वहीं, दूसरे दिन भाजपा एमएलसी के बेटे विक्रांत सिंह का पर्चा खरीदना चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दो दिन में अभी तक 16 सेट पर्चों की बिक्री हो गई है।
प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव तीन मार्च को होना है। ऐसे में सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशियों के नाम नहीं घोषित किया है। अभी तक इस सीट से सपा के राकेश यादव गुड्‌डू विधान परिषद सदस्य हैं। वहीं, भाजपा से विधायक अरुणकांत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, विक्रांत सिंह, सहजानंद राय सहित कई अन्य दावेदार लाइन में लगे हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक ऊपर से किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं आया है। ऐसे में पार्टी का अभी कोई उम्मीदवार नहीं है।
विधान परिषद चुनाव को लेकर अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा और सपा से बड़ी संख्या में नेता अपनी-अपनी दावेदारी में लगे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है। जहां, समाजवादी पार्टी के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती हैं, वहीं भाजपा अपने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के बहाने इस सीट पर काबिज होना चाहती है। भाजपा में विधान परिषद का चुनाव लड़ने वालों की लंबी लाइन है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment