निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई घटना
आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के टुंडवल गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चांदपुर गांव के अरविंद यादव (24) पुत्र लाल चंद यादव खपड़ा गांव बाजार से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने आनन-फानन निजी अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर पर मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाई, दो बहनों में पांचवें नंबर का था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
Blogger Comment
Facebook Comment