हत्या मामले में डीआईजी तथा लूट मामले में एसपी ने किया इनाम घोषित
आजमगढ़: पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ अखिलेश कुमार द्वारा हत्या एवं लूट की घटनाओं में फरार चल रहे एक अभियुक्त पर जहां 50 हजार का इनाम घोषित किया वहीं अन्य फरार चल रहे 05 अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बता दे 29 नवम्बर को थाना क्षेत्र तरवां में हुए डबल मर्डर में वांछित मुख्य आरोपी पंकज यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय जनपद जनपद आजमगढ़ गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया है। पुनः 14 दिसम्बर को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ अखिलेश कुमार द्वारा 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। इसी क्रम में थाना जहानागंज में लूट मामले में फरार चल रहे अभय उर्फ बड़कई यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा थाना मोहम्दाबाद मऊ, अवध राज राजभर पुत्र महेश राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्दाबाद मऊ, अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश उर्फ मुन्ना यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्दाबाद मऊ, रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई पुत्र रामचेत यादव निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज आजमगढ़, मनोज उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज आजमगढ़, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment