हमारा भागीदारी मोर्चा गठबंधन प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा- सुभासपा अध्यक्ष
आजमगढ़: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा की विदाई की बेला आ गई है। उसकी विदाई हमारा गठबंधन करेगा। ओमप्रकाश राजभर सोमवार को ढाई बजे दिन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक रहे सुखदेव राजभर की तेरही में शामिल होने के बाद लखनऊ जाते समय दीदारगंज चौक पर रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारा भागीदारी मोर्चा गठबंधन प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और पूरे प्रदेश से भाजपा की विदाई कर देगा। इस अवसर पर मो. आमिर शेख, सपा के लईक अहमद, राम बचन राजभर, बरसातू राजभर, पन्ना लाल राजभर, चितामणि राजभर, सुबाष यादव आदि उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment