.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा निजामाबाद- डा० पीयूष सिंह यादव



दुर्वासा धाम के गर्भगृह सुंदरीकरण का लोकार्पण व महिला स्नानागार का शिलान्यास 30 नवम्बर को

जनसभा को संबोधित करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह,तैयारी में जुटे भाजपा नेता

आजमगढ़ : सरकार की मंशा है कि सभी धार्मिक और पौराणिक स्थलों का विकास किया जाए। इस क्रम में दुर्वासा धाम का विकास शुरू हो गया है। निजामाबाद क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर लोग यहांं के बारे में जान सकें। दुर्वासा धाम पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने यह बातें कहीं। बताया कि धाम स्थित शिवलिंग को चांदी से सुसज्जित किया गया है, जिसका लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 30 नवंबर को करेंगे। उसी दिन महिला स्नानागार का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज अध्यक्ष ऋषिकांत राय, भाजपा नेता डा. पीयूष सिंह यादव, डा. मनीष त्रिपाठी मौजूद थे। बताया कि तमसा-मंजूषा नदियों के संगम में स्नान के लिए हर कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों लोग पहुंचते हैं, तो वहीं आम दिनों में भी लोग डुबकी लगाते हैं। महिलाओं को स्नान के बाद कपड़ा चेंज करने में होने वाली दिक्कत को सरकार ने महसूस किया, तो स्नानागार बनाने का फैसला लिया। डा. पीयूष सिंह यादव ने बताया कि 30 नवंबर कई मायने में शुभदिन है। कहा जाता है कि उत्तमा एकादशी को शिव का दर्शन करने से विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसी दिन मंगलवार भी है इसलिए हनुमान जी भी आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया की इस शुभ अवसर पर 50 हजार लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन होगा। डा० मनीष त्रिपाठी ने कहा की इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से दुर्वासा धाम की ख्याति पूरे देश में स्थापित होगी। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि चुनाव में सभी 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। जिले में मात्र एक सीट होने के सवाल पर कहा कि जनता हमसे दूर नहीं, हम जनता के बीच अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा सके थे।अब हम सीधे पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उधर दुर्वासा गांव के पूर्व प्रधान रामकवल तिवारी, राजबिहारी सिंह, सुनील राय, अशोक सिंह, राजू यादव, रविंद्र विश्वकर्मा आदि तैयारियाें में लगे रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment