.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सपा की सरकार बनाकर करेंगे जुल्मों का खात्मा- सुनीता सिंह


प्रदेश सरकार ने विकास का एक भी काम नहीं किया है- राष्ट्रीय सचिव,महिला सभा

महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बन प्रथम आगमन पर पार्टीजनों ने किया ज़ोरदार स्वागत

आजमगढ़ : समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं मंडल प्रभारी बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर सुनीता सिंह का जगह-जगह स्वागत किया गया। नेहरू हाल में हुए भव्य स्वागत से अभिभूत सुनीता सिंह ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे पद देकर महिलाओं का मान बढ़ाया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर जुल्म और ज्यादती का खात्मा करें। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने जो विकास कार्य शुरू किए उन्हीं का नाम बदलकर योगी सरकार उद्घाटन कर रही है। सरकार ने जनकल्याण और विकास का एक भी काम नहीं किया। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आजमगढ़ मंडल की सभी सीटें सपा की झोली में डालना है। इससे पहले मेंहनाजपुर, गुरेहथा, चक्रपानपुर, सुंभी, चंडेश्वर आदि बाजारों में सपा नेत्री वीनस चौधरी, धर्मेंद्र गुप्ता, पूर्व नपं अध्यक्ष शरद यादव, आरती सिंह, नेहा सिंह, माधुरी सिंह, सीमा सिंह, राजेश सरोज आदि के नेतृत्व में स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। नेहरू हाल में पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली,जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद,पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment