.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं: ए के शर्मा



जिले के उद्योगों को देश और प्रदेश स्तर पर सम्मान दिलाने आया हूं- ए के शर्मा

व्यापार मंडल के जनसंवाद में व्यापारियों ने एमएलसी से खुल कर रखी अपनी बात

आजमगढ़: भाजपा शासनकाल में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग देश और समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने व्यापारियों के हित के लिए अनेक कदम उठाएं है। जिससे व्यापारियों की सुरक्षा के साथ साथ सम्मान भी बढ़ा है। यह बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार की शाम नेहरू हाल में आयोजित जनसंवाद में कही। आगे अपना विचार रखते हुए कहा कि आजमगढ़ जनपद में उद्योग की बड़ी संभावनाएं हैं। लेकिन गलत राजनीतिक सोच के कारण जिला जहां 40 वर्ष पहले खड़ा था आज भी उसी मुकाम पर खड़ा है। मैं जिले के उद्योगों को देश और प्रदेश स्तर पर सम्मान दिलाने आया हूं। व्यापार का प्रवाह पूर्वांचल में लाना होगा और जनपद के उद्योग को प्रोत्साहित करके ही व्यापार और व्यापारियों में खुशहाली लाई जा सकती है। आजमगढ़ व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी जनसंवाद में एमएलसी अरविंद शर्मा बड़ी संख्या में मौजूद व्यापारियों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान व्यापारियों ने खुल कर अपनी बात रखी। व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष जनपद के विकास, जीएसटी, दवा व्यापारियों की समस्याएं, नगर पालिका की पानी की समस्या के समाधान व खस्ताहाल सड़कों के निर्माण, मंदूरी एयरपोर्ट को जल्द चालू करने की मांग रखी। जिसे अरविन्द कुमार शर्मा ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने व्यापारियों के हित के लिए अनेक कदम उठाएं है। जिससे व्यापारियों की सुरक्षा के साथ साथ सम्मान भी बढ़ा है। जनपद के व्यापारियों की जो समस्याएं हमारे पास आई है, उसका समाधान होगा। जनपद में मुख्यमंत्री का जल्द आगमन होने वाला है, जिले के विकास से जुड़ी दर्जनों कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया जायेगा। कोरोना काल में कई व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया था, व्यापारियों और उद्योगों को ठोस कदम उठायें जा रहे है। इसके पहले शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं के लंबे काफिले ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पंहुचने पर संयोजक अजय कुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सह संयोजक रंजन राय ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार अग्रवाल व संचालन रंजन राय ने किया। इस मौके पर दिवाकर सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, रामाधीन सिंह,  अखिलेश मिश्रा गुडडू, आरपी राय, सूरज राय, पद्माकर लाल वर्मा, राकेश जायसवाल, गोकुल दास अग्रवाल, प्रेमप्रकाश राय, संतोष श्रीवास्तव, सीता राय, निखिल राय, दिवाकर सिंह, शंकर साहू ,विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment