.

.

.

.
.

आज़मगढ़: नव कन्या पूजन कर नारी शक्ति संस्थान ने आयोजित किया डांडिया महोत्सव




विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही देवी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए

आजमगढ़: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारी शक्ति डांडिया महोत्सव का आयोजन केवल संस्था की नारी शक्तियो के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रविवार को सिधारी स्थित श्रीमन मंगलम होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दुर्गा स्वरूप नव कन्या का पूजन एवम आरती अतिथियों, संरक्षक एवम पदाधिकारियो द्वारा एवम संस्था सचिव डॉ पूनम तिवारी एवम नारीशक्ति अनिता श्रीवास्तव द्वारा शंखनाद करके की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनीषा मिश्रा एवम संचालन अंशु अस्थाना ने किया। कार्यक्रम के दौरान घड़ा प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया ड्रेस प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया डांस प्रतियोगिता, बेस्ट डांडिया ग्रुप डांस प्रतियोगिता, महिलाओं एवं बालिकाओ की कुर्सी दौड़ की विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित माता रानी के गीत पर नारिशक्तियो द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई। संस्था सचिव डॉ पूनम तिवारी ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष डांडिया महोत्सव का वृहद् आयोजन नहीं किया गया है, केवल संस्था की सदस्य एवम पदाधिकारियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किया गया है। मातारानी से प्रार्थना है कि अगले वर्ष सब लोग कुशल मंगल से होंगे तो इसका वृहदायोजन किया जाएगा। सबकी मंगल कामना के साथ सभी जनपद वासियो को नव रात्रि एवम दशहरा की हार्दिक बधाई। अंत मे मंडल अध्यक्ष विदुषी अस्थाना ने आयी हुई समस्त नारिशक्तियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ मालती मिश्रा, सुनीता सिंह, कंचन मिश्रा, पूनम गौड़, माला द्विवेदी, आराधना मिश्रा, मधु पणिका, तारा मिश्रा, नीतू सिंह उपमा तिवारी सहित संस्था की संरक्षक, पदाधिकारी एवम समस्त नारिशक्तिया उपस्थित रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment