.

.

.

.
.

आज़मगढ़: कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी,विरोध करने पर नहर में धकेला


मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुंदनपुर बाजार के रसूलपुर मोड़ पर हुई घटना

घटना के बाद एक घर में छिपे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

आजमगढ़ : पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सोमवार को जो हुआ उससे साफ है कि महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुंदनपुर बाजार के रसूलपुर मोड़ पर एक युवक ने सरेराह कोचिंग से लौट रही 12वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर नहर में गिरा दिया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपित एक घर में जा छिपा। लोगों ने लड़की के मामा को घटना की जानकारी दी तो वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भनक लगी तो वह भी धमकी। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक एक घर में छिपा है, तो दरवाजा खोलवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। छात्रा रोज की तरह से गोसाईं की बाजार स्थित कोचिंग में अन्य लड़कियों के साथ पढ़ने गई थी। वहां से सुबह साढ़े आठ बजे दो अन्य छात्राओं के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। उसी समय कुंदनपुर में एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। यह देख दो लड़कियां तो किसी तरह से आगे बढ़ गईं जबकि एक को उसने घेर लिया। हाथ पकड़कर खींचने लगा तो लड़की ने शोर मचाया। शोर मचाने पर उसे धक्का दे दिया जिससे वह नहर में जा गिरी। घटना की सूचना के बाद एक पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गिरफ्तारी के बाद भी लोग थाने पर जुटे थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment