घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सुबह से ही लगा रहा तांता
आजमगढ़: सपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री व एमएलसी बलराम यादव की बहू व सपा विधायक डॉ संग्राम यादव की भाभी का सोमवार की रात को लखनऊ में ब्रेन हेमरेज होने से निधन हो गया। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह लखनऊ से शव घर पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। सपा नेता व पूर्व मंत्री बलराम यादव के दूसरे पुत्र विद्या सागर यादव उर्फ गंगा यादव की पत्नी सुमन यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। उनकी पहली पोस्टिंग शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राथमिक विद्यालय रामापुर में हुई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। परिवार के लोग उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सोमवार की रात को ब्रेन हेमरेज होनेे से उनका निधन हो गया। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे सुमन यादव का पार्थिव शरीर पैतृक आवास ग्राम सेनपुर थाना अतरौलिया लाया गया। घर पर शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यवक्त करने वालों का घर पर तांता लगा हुआ था। क्षेत्र के लोगों व शुभ चिंतकों का कहना है कि सुमन यादव काफी मृदभाषी स्वभाव की महिला था। सुमन यादव के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। बडी पुत्री 20 वर्षीया श्रेया यादव बंगलौर से एमबीबीएस कर रही है। दूसरी पुत्री 15 वर्षीया अनुष्का यादव व पुत्र 10 वर्षीय सात्विक सागर भी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनका दाह संस्कार बुधवार को अम्बेडकर नगर के रामबाग घाट पर होगा। घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment