डा० मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में निजी चिकित्सकों ने बाढ़ क्षेत्र में लगाया नि:शुल्क शिविर
आजमगढ़ : सरयू नदी में आई बाढ़ ने हजारों की आबादी को मुश्किल में डाल दिया है। नदी में उफान कम होने के साथ सामने आ रहीं दुश्वारियों में संक्रामक बीमारियां भी महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ विभाग ने भी तैयारियां की हैं, लेकिन उसी बीच निजी चिकित्सक भी अपना एक दिन देने बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र अंतर्गत सहदेवगंज व निहवा बाजार में जा पहुंचे। समाजसेवी डाक्टर मनीष त्रिपाठी के आह्वान पर डा. स्वास्ति सिंह, डा. दीपक पांडेय, डा. जीएन बरनवाल, डा. सुभाष सिंह समेत कई चिकित्सक निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए थे। चिकित्सकों का कहना था कि मरीजों को बीमारियों के कारण एवं निवारण दोनों के बारे में जानकारी दी गई। मुफ्त में दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डाक्टर मनीष ने बताया कि सरयू नदी का संकट इलाके में जबरदस्त रूप से बरपा है। जरूरी कार्य होने पर ही लोग नाव से कहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में हास्पिटल पहुंच पाना उन लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। चिकित्सकों की टीम के साथ सेवा भारती संस्था के अनिल त्रिपाठी, शुभम पांडेय, नीरज उपाध्याय, प्रिंस, चंदन यादव, सुमित, आनंद,राजेश यादव, अमर यादव, अभिषेक, बालगोविंद त्रिपाठी, सुनील इत्यादि लोग भी लोगों की सेवा में मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment