.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रतिशोध में विषधर ने ली किशोर की जान


आलिंगनबद्ध सर्प के जोड़े में से एक को किशोर ने मार डाला था,दूसरे ने लिया बदला

किशोर की मौत से क्रोधित लोगों ने जानलेवा दूसरे सर्प को मार डाला

आजमगढ़: खेत में आलिंगनबद्ध सर्प के जोड़े में एक को मार डालना 15 वर्षीय किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। प्रतिशोध में जिंदा बचे दूसरे सर्प ने कुछ ही देर बाद अपने जीवनसाथी की मौत का बदला लेते हुए मारने वाले किशोर को डस लिया। विषप्रभाव के चलते एक परिवार का कुलदीपक बुझ गया। हालांकि इस घटना से मर्माहत लोगों ने जानलेवा सर्प को भी मार डाला। घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजी छावनी गांव में बुधवार की रात घटित हुई।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजी गोदाम (छावनी) निवासी छांगुर प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र अमन गांव के एक व्यक्ति की आटा चक्की पर काम करता था। बुधवार की दोपहर अमन ने आटा चक्की के नजदीक स्थित खेत में आलिंगनबद्ध सर्प के जोड़े को देखा और उसने एक सर्प को मार डाला। इस दौरान एक सर्प झाड़ की आड़ में छुप गया। इस घटना के कुछ ही देर बाद जिंदा बचे सर्प ने बदले की भावना से अमन को डंस लिया। इस बात की जानकारी होने पर विषप्रभाव से अचेत हुए अमन को परिजन उपचार के लिए ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जिंदा बचे सर्प को देखा और उसे भी मार डाला। बताते हैं कि मृतक अमन मां-बाप की इकलौती संतान था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment