.

.

.

.
.

आज़मगढ़: मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 13 की मौत


मरने वालों में 10 आजमगढ़, एक गाजीपुर, एक अंबेडकरनगर तथा एक बिहार प्रांत का निवासी

आजमगढ: राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 10 आजमगढ़, एक गाजीपुर, एक अंबेडकरनगर तथा एक बिहार प्रांत का निवासी है। नोडल अधिकारी डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध को 12 मई बुधवार की दोपहर 1:00 बजे भर्ती किया गया । इलाज के दौरान उसी रात 12:40 पर मौत हो गई। अतरौलिया के 70 वर्षीय बुजुर्ग को 10 मई की रात 11:10 में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12:20 पर मौत हो गई। गंभीरपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति को 6 मई की प्रातः 7:42 पर भर्ती किया गया। बुधवार की रात 9:00 बजे मौत हो गई। गंभीरपुर के 60 वर्षीय व्यक्ति को 6 मई की रात 8:13 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 8:15 बजे मौत हो गई । मुबारकपुर की 50 वर्षीय महिला को 11 मई की प्रातः 11:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी 11:35 पर मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की ही 49 वर्षीय महिला को 12 मई बुधवार की दोपहर 1:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसी रात 9:50 पर मौत हो गई। तरवां के 52 वर्षीय व्यक्ति को 5 मई की दोपहर 11:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 9:30 बजे मौत हो गई। फूलपुर के 74 वर्षीय बुजुर्ग को 12 मई बुधवार की शाम 6:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार प्रातः 7:20 पर मौत हो गई। मेहनगर के 73 वर्षीय बासदेव लाल को 12 मई बुधवार की रात 8:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 8:40 पर मौत हो गई। बरदह के 60 वर्षीय व्यक्ति को 8 मई की दोपहर 12:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की प्रात: 4:00 बजे मौत हो गई।
इसी क्रम में गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 29 अप्रैल की प्रात: 8:45 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की शाम 6:00 बजे मौत हो गई। वही अंबेडकरनगर की महिला को 12 मई को दोपहर 12:13 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 8:30 बजे मौत हो गई। जबकि बिहार प्रांत के सिवान निवासी 52 वर्षीय पुरुष को 16 अप्रैल की शाम 5:30 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार रात 2:00 बजे मौत हो गई। डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। कहा कि प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment