आजमगढ़: चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने 05 और लोगों की जान ले ली। मरने वालों में चार आजमगढ़ तथा एक अंबेडकरनगर जिले का निवासी है। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली निवासी 48 वर्षीय महिला को 10 मई की रात 12:30 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की प्रात: 7:00 बजे मौत हो गई। मुबारकपुर के 46 वर्षीय व्यक्ति को 3 मई की रात 10:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की प्रातः 8:05 पर उनकी मौत हो गई। मेहनाजपुर के 65 वर्षीय वृद्ध को 13 मई की रात 10:50 पर भर्ती किया। इलाज के दौरान शुक्रवार की प्रात: 6:00 बजे मौत हो गई। मेहनगर के 73 वर्षीय बुजुर्ग को 12 मई की रात 8:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की रात 8:40 पर मौत हो गई। वहीं अंबेडकर नगर जिले के राजेसुलतानपुर निवासी 65 वर्षीय महिला को 13 मई दिन गुरुवार की पूर्वान्ह 11:47 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसी शाम 6:15 बजे मौत हो गई है। डॉ दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment