.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा ने 06 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित


पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ाने वालों पर गिरी गाज

आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश और क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ाने वाले 06 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। 
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे वार्ड-16 परशुरामपुर से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, वार्ड- 83 समेदा से जिला मंत्री सुरेंद्र राजभर, वार्ड- आठ चांदपट्टी से पूर्व मंडल अध्यक्ष रामविजय सिंह की पत्नी शीला सिंह, वार्ड-दो छपरा सुल्तानपुर से मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, वार्ड-10 भगतपुर से जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश निषाद और वार्ड-पांच हाजीपुर से सेक्टर प्रभारी आनंद वर्धन राय को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment