.

.

.

.
.

आज़मगढ़: जिले के 06 नेता भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुने गए


भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शामिल

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। प्रदेश समिति में जनपद के छह नेताओं को जगह मिली है। इसमें कन्हैया निषाद, दिनेश लाल यादव निरहू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह शामिल हैं। इस दिनेशलाल यादव निरहू का नाम थोड़ा चौकाने वाला है। समिति का सदस्य बनने से यह तय है कि वो अभी भाजपा से लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले हैं। प्रदेश कार्य समिति में शामिल कन्हैया निषाद वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे। हालांकि उन्हें सपा के संग्राम यादव से हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया है। अंदरखाने पंचायत चुनाव में भी वो बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं। भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी थे। पार्टी ने उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें चुनाव में हार मिली, लेकिन पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। इससे तय है कि वो अभी भाजपा से लंबी राजनीतिक पारी खेलेंगे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment