महराजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपुरारपुर खालसा गांव स्थित बाग में पेड़ से लटकता मिला शव
आजमगढ़; महराजगंज थाना क्षेत्र के त्रिपुरारपुर खालसा गांव स्थित बाग में शुक्रवार की शाम आम के पेड़ से लटकता हुआ वृद्ध का शव देख चरवाहों ने शोर मचाया तो आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर छानबीन किया तो जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त अमरजीत राम उम्र 64 वर्ष पुत्र मंगरु निवासी वाजिदपुर थाना कप्तानगंज के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार व परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह घर से साइकिल द्वारा महराजगंज के सादातपुर गांव स्थित मौसी के घर गया था। शुक्रवार की दोपहर वह लगभग 12 बजे खाना खाकर रिश्तेदार के घर जाने की बात कह कर निकला था कि रिश्तेदार के घर से 500 मीटर उत्तर बाग में पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता हुआ उसका शव पाया गया। मृतक के तीन लड़के और पांच लड़कियां सभी विवाहित हैं। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा छानबीन में जुटी है।
Blogger Comment
Facebook Comment