.

आज़मगढ़: शादी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े,04 घायल


सिधारी थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में शादी समारोह में हुई घटना

आज़मगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष डीजे को बंद करा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोग डीजे बजाना चाह रहे थे। जिसे लेकर विवाद हो गया था। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिधारी थाना क्षेत्र के जमदहा गांव निवासी राजेश की बेटी की गुरुवार को शादी थी। बारात मुहम्मदुपर से आई थी। नाश्ता भोजन करने के बाद शादी की तैयारी चल रही थी। इस दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। तेज आवाज से लोगों को असुविधा हो रही थी। गांव के कुछ लोग डीजे को बंद कराने चले गए। गांव के दूसरे पक्ष के लोग डीजे को बंद नहीं करने दिया। जिससे लेकर विवाद हो गया। लाठी डंडा से हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष से 16 वर्षीय रोहित पुत्र राजेश, 25 वर्षीय अशोक पुत्र लालबहादुर, संतालाल व 30 वर्षीया सीमा घायल हो गई। घायलो को रात में ही मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment