.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा के कर्मठ, जुझारू व कुशल संगठन शिल्पी थे स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र- ध्रुव सिंह





16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में उमड़े लोग, पुत्र अखिलेश मिश्र गुड्डू ने विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया 

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने विगत वर्षों की भांति अपने पूज्य पिता व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिश्र की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया सदर हॉस्पिटल और महिला अस्पताल, में मरीजों में फल वितरित किया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के मुंडा जाफरपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजन के उपरांत गरीबो में कम्बल का वितरण किया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पिता जी की सोलहवी पुण्यतिथि के अवसर पर कहा कि उनकी स्मृति भावाकुल कर रही है। अपने जीते जी ,वे हमेशा जरूरतमंद और निःशक्त जनों की सर्व विधि सेवा को समर्पित रहे। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि वो जिन्दगी की अंधेरी राहों में जलती मशाल थे। दुःख में मुसीबतों में, हम सबकी ढाल थे। कहाँ जी पाये थे वो अपनी जिन्दगी, अपने हिसाब से।। सबके अपने थे,वो त्याग की मिसाल थे। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि स्व. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र भाजपा के कर्मठ, जुझारू व कुशल संगठन शिल्पी थे। उनका जीवन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके महामंत्री काल में हमें लालगंज विधानसभा में जीत प्राप्त हुई थी। वह हमेशा गरीबों मजलूमों की मदद के लिए आगे रहते थे। लेकिन आतताइयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी। आजमगढ़ के विकास का जो सपना उन्होंने देखा था। गरीबों मजलूमों की सहायता करने का जो बीड़ा उन्होंने उठाया था उसे उनके पुत्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू आगे बढ़ा रहे हैं। प्रति वर्ष उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर गरीबों जरुरतमंदों की मदद करने का कार्य तो करते ही हैं साथ ही वह हमेशा सबकी मदद के लिए आगे आते हैं। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में जरुरतमंदों की मदद करने कार्य हो चाहे ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करने का कार्य हो सेवा को ही अपना जीवन समर्पित करने वाले अखिलेश मिश्रा गुड्डू जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड नरेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ लालगंज ऋषिकांत राय, सचिदानंद सिंह,श्री कृष्ण पाल, प्रेम नारायण पाण्डेय, डा. अशोक सिंह, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, हरीश तिवारी, नन्हकूराम सरोज, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव, पूनम सिंह, विभा बरनवाल, जूही श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया, संतोष यादव, दीपक चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह, बाबुराम चौहान , सुनील मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह चन्द्रपाल सिंह एकलव्य पाण्डेय, आंचल श्रीवास्तव के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment