.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव के त्रयोदशाह पर दलीय सीमाएं टूटीं


कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह ने प्रियंका गांधी द्वारा जारी शोक पत्र  परिजनों को सौंपा

आजमगढ़। पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव के त्रयोदशाह पर दलीय सीमाएं टूट गयी। महाराजगंज के युसूफपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर लोगों श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह द्वारा कांग्रेस नेत्री ़प्रियंका गांधी द्वारा जारी शोक पत्र उनके परिजनों को सौंपकर गहरा शोक प्रकट किया गया। पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि दलसिंगार यादव का पूरा जीवन गरीब, जनता के समर्पित रहा। जनपद के विकास में उनके सहयोग को याद रखा जायेगा। प्रसपा प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि दलसिंगार यादव बेहद जुझारू जनसेवक थे। किसी भी जनसेवा के कार्यो को पूरा कराने के लिए स्व यादव सदैव तत्पर रहे और जनपद के विकास में अपनी भूमिका अदा किया। स्वास्थ्य कारणों से वह लम्बे समय से राजनीति से दूर थे लेकिन समय समय उनके मागदर्शन को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
अंत में पूर्व मंत्री के पुत्र सुबाष यादव, सतीश यादव व अरविन्द यादव ने आगन्तुको के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामदर्शन यादव, बलवंत यादव, लालचंद यादव बाबू जी, देवनाथ यादव, गया प्रसाद यादव, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, बेलाल अहमद एड, तेजबहादुर यादव, आशुतोष द्विवेदी, राना खातून, निर्मला भारती, विश्वविजय सिंह, डा लालती देवी, सुधाकर राम, शीला भारती, रामअवध यादव, मो नजम शमीम, प्रदीप यादव, राजनम, इन्नर यादव, केदार यादव, झंडा वाले, बासदेव कुमार, नगर पालिका आजमगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव, हनी, प्रभुनारायण पांडेय, प्रेमी, अवधेश सोनकर, देवेन्द्र सिंह, दिलवर यादव, बलवंत यादव आदि शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment