.

आजमगढ़ : अपराध बढ़ने से अराजकता का माहौल बनता जा रहा है - हवलदार यादव

अपराधियों द्वारा बी0डी0सी0 व सपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, पर पुलिस मूकदर्शक बनी है - निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा

आजमगढ़ ,: समाजवादी पार्टी के निवर्तमान निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रदेश सरकार को एक बार फिर घेरने का प्रयास किया । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने दावा किया कि जनपद में अपराध बढ़ने से अराजकता का माहौल बनता जा रहा है। 24.08.2020 को चट्टी नेवादा थाना निजामाबाद में अपराधियों द्वारा बी0डी0सी0 व समाजवादी कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या, छिनैती, बलात्कार आम बात हो गयी है। बलिया में पत्रकार रतन सिंह को अपराधियों ने दौड़ाकर घर में घुसकर गोली मारा। पुलिस मूकदर्शक बनी है। जो दमन, अत्याचार, भ्रष्टाचार व अपराध के विरोध में आवाज उठा रहा है। उन लोगों के विरूद्ध मुकदमें दर्ज हो जा रहे हैं। सन् 1897 में प्लेग महामारी के कारण जनता भूखमरी व अकाल के कारण अंग्रेजी शासन का विरोध कर रही थी। अंग्रेजों ने जनता की आवाज दबाने के लिए महामारी अधिनियिम बनाकर जनता की आवाज को दबाने का काम किया था। उस समय के नेता बाल गंगाधर तिलक के साथ अन्य लोगों ने कहा था कि बीमारी से अधिक सरकारी दमन से लोग परेशान हैं। इसका विरोध करना वाजिब है। आज भी वही स्थिति है।
जनपद को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। जबकि घाघरा से प्रभावित व छोटी सरयू नदी से प्रभावित 150 गावों के लोगों को धन-जन का भारी पैमाने पर नुकसान व महामारी जैसी विपदा झेलनी पड़ रही है। आज सुबह लालजी यादव पुत्र खिरोधन उम्र 50 वर्ष ग्राम शंकरपुर थाना महराजगंज सुबह शौच करते समय नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों में खाने-पीने की वस्तुओं का अभाव ही अभाव है। सरकार को इसकी चिन्ता नहीं है। मुख्यमंत्री जी गरीबों, बेरोजगारों, किसानों व अपराध के बारे में कभी नहीं बोलते। समाजवादी पार्टी जनससमयाओं व बढ़ते अपराध को लेकर आन्दोलन करने पर बाध्य होगी।
उक्त बातें निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस को जारी बयान में कही।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment