बाढ़ चौकियों को सक्रिय करें और पीड़ितों को खाद्यान्न समेत आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध हो - प्रवीण कुमार सिंह ,जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को सगड़ी तहसील के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। उन्होंने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की सभी बाढ़ चौकियों को शीघ्र सक्रिय किये जाने, बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, भरपूर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, पशुओं के चारे की व्यवस्था तत्काल करने की मांग उठाई। इसके उपरांत ब्लाक अध्यक्षों व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। महासचिव विश्वविजय सिंह ने पदाधिकारियों से न्याय पंचायत स्तर पर संगठन तैयार करने की मंत्रणा की। कहा ब्लाक अध्यक्ष 15 दिन के अंदर अपनी कमेटी सहित न्याय पंचायत स्तर तक कमेटियों के गठन का काम पूरा कर लें। इसमें बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, नजम शमीम, हरिकेश मिश्रा आदि रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment