.

.

.

.
.

आजमगढ़: ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर राममंदिर के शिलान्यास पर हर्ष जताया

चुनाव नजदीक आते ही सपा व बसपा को ब्राह्मण याद आ रहे है, वर्तमान सरकार भी ब्राह्मणों को हाशिये पर रखी है- प० बृजेश दूबे

आजमगढ़। अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक जाफरपुर स्थित बृजेश दूबे के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजेश दूबे जाफरपुरी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी व संचालन मंडल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय ने किया। इस दौरान भगवान परशुराम व भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पंडित बृजेश दूबे जाफरपुरी ने राममंदिर के शिलान्यास पर हर्ष व्यक्त किया। कहाकि ब्राह्मण जातिवादी नहीं होते है और हिन्दू समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास सदियों से करते चले आ रहे है। जातीय आधार पर ब्राह्मण को निशाने पर लेकर उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे ब्राह्मण समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। चुनाव नजदीक आते ही सपा व बसपा को ब्राह्मण याद आ रहे है और परशुराम जी मूर्ति आदि बनाने की बात कर रहे है। वर्तमान सरकार भी रामराज का सपना ब्राह्मणों को दिखा रही है और ब्राह्मणों को हाशिये पर रखी है।
पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहाकि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरूष हैं। इनके बिना देश में संस्कृति की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। रामजन्मभूमि का विवाद समाप्त होकर भूमि पूजन होने से समस्त देशवासी आनन्दित है। संगठन के सभी पदाधिकारियों संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें।
बैठक को सम्बोधित करने वालों में सौरभ उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष, शिवगोविन्द उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, गगनकांत दूबे, लालकृष्ण दूबे आदि ने किया। अंत में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण दूबे ने कहाकि जनपद आजमगढ़ में जल्द ही ब्लाक की कमेटी का गठन कर दिया जायेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment