.

.

.

.
.

मुंबई से घर लौट रहे प्रवासी की मौत पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी 01 लाख की मदद

समाजवादी पार्टी नेताओं ने परिजन को पंहुचाया राष्ट्रिय अध्यक्ष का संवेदना व सान्त्वना पत्र 

आजमगढ़: अपनी घोषणा के अनुरूप लॉक डाउन में घर लौट रहे प्रवासियों की दुखद मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को 01 लाख रूपये की सहायता प्रदान करने को सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक और मृतक के परिजन को सहायता पंहुचाई।   लाकडाउन में तहसील सदर ग्राम चकदीना खाँ निवासी विजय प्रकाश यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव का मुम्बई से घर आते समय महुवारी कटरा एन0एच0 30 थाना अमरापाटन, सतना, मध्यप्रदेश में एक्सीडेंट से निधन हो गया। जिनकी उम्र अभी लगभग 30 वर्ष थी। विजय प्रकाश का एक लड़का है जो मात्र अभी डेढ़ वर्ष का है। इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष  को होने पर उन्होंने एक लाख रूपये की सहायता राशि उनके पत्नी के खाते में भेजा। इस बात की जानकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष  की तरफ से सान्त्वना व संवेदना व्यक्त करने के लिए निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी आजमी, पूर्व प्रमुख विजय यादव, स0जि0पं0 राजेश यादव, पूर्व प्रधान बाबूराम यादव के साथ संवेदना व सान्त्वना पत्र उनके पिता को दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment