.

.

.

.
.

आजमगढ़: मुख्यमंत्री का जनपद में आना व्यर्थ एवं अदूरदर्शी था- हवलदार यादव

जनता को विश्वास था कि मुख्यमंत्री जी गरीबों, मजदूरों, किसानों से भी जानकारी लेंगे, क्वारंटिन सेन्टर व हाटस्पाट का भी निरीक्षण करेंगे पर उन्होंने मुनासिब नहीं समझा - हवलदार यादव, अध्यक्ष ,सपा  

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मुख्यमंत्री के आजमगढ़ दौरे को लेकर उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी जी ने कल कोरोना संक्रमित जनपद में केवल जिला अस्पताल में ट्रूनाट मशीन का उद्घाटन किया और कोई घोषणा नहीं किया। जनपद की जनता को विश्वास था कि मुख्यमंत्री जी गरीबों, मजदूरों, किसानों से भी जानकारी लेंगे। किसी क्वारंटिन सेन्टर व हाटस्पाट का भी निरीक्षण करेंगे। कोविड 19 के इलाज के लिए पी0जी0आई0 अस्पताल चक्रपानपुर जहाॅ पर मरीजों का ईलाज चल रहा है, उसकी जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझे। जनपद में गेहूॅ की खरीदारी के बारे में कुछ नहीं बोले। क्रय केन्द्रों पर किसानों का गेहॅू नहीं लिया गया। किसान बिचौलियों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो गये। परम्परा के अनुसार मुख्यमंत्री को विधायकों, सांसदों व पार्टी के अध्यक्षों से बात कर जनपद की जानकारी लेनी चाहिए। जो लोग सही बताते। सत्तापक्ष के लोग केवल अपनी चलाने के लिए अधिकारियों की शिकायते ही किये होंगे। जनपद में पुलिस उत्पीड़न व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। श्री योगी जी प्रदेश की सभी जनता के मुख्यमंत्री हैं केवल भाजपा के ही नहीं। जनता के पैसे पर एक-एक कदम चलने वाले लोगों को जनता के बीच जाने पर उनसे मिलना चाहिए। उनका जनपद में आना व्यर्थ एवं अदूरदर्शी था। समाजवादी पार्टी कल जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment