30 तारीख को मुंबई से आया था, मृतक और उसके परिजनों की सैंपलिंग की कार्रवाई की गई
आजमगढ़। जनपद के मंडलीय जिला अस्पताल में एक और कोरोना संदिग्ध की बुधवार सुबह मौत हो गई। यह मुंबई से आया हुआ प्रवासी था। उसके और परिजनों की सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सराय पलटू निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मुंबई से आया था। सांस की समस्या होने पर परिजन उसको बुधवार सुबह छह बजे लेकर के जिला अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी में ले जाने पर पहले तो चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार किया। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद इसको इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया। 2 घंटे बाद सुबह 8 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने बताया कि यह 30 तारीख को मुंबई से आया था। इससे चिकित्सकों के हाथ पांव फूल गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया की मरीज के परिजनों ने हिस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में बताने के बाद अब कोविड टेस्ट के लिए मरीज का सैंपल लिया जा रहा है। प्रभारी एसआईसी ने बताया कि मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। मरीज के साथ ही उसके साथ मौजूद एक महिला समेत दो अन्य लोगों की भी सैंपलिंग की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment