रविवार को पहली ट्रेन लुधियाना से सुबह 09 बजे और फिर जालंधर से आएगी
आजमगढ़ : सरकार ने लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों को उनके घर भेजने का सिलसिला सात मई से शुरू कर दिया है। रेल प्रशासन ने रविवार को जालंधर व लुधियाना से दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेन को भेज रहा है। दोनों ही ट्रेनों में 24-24 की बोगियां होंगी। करीब 1200-1200 प्रवासी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगें। लुधियाना से चलकर यहां सुबह करीब नौ बजे ट्रेन पहुंचेगी। वहीं जालंधर से चलकर रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग 11 बजे पहुंचेगी। सात मई को पहली ट्रेन पटियाला से 1188 कामगारों को लेकर आई थी। इसके बाद आठ मई को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में जालंधर व सूरत से 1200-1200 कामगारों को आजमगढ़ लेकर आई थी। दोनों ट्रेनें भी 24-24 बोगियों की थी।
Blogger Comment
Facebook Comment