.

.

.

.
.

आजमगढ़: पशु तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला,05 महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार

बड़ी संख्या में महिलाओं , पुरुषों के ईंट-पत्थर चलाने से मुश्किल में पड़ी पुलिस , वांछित अभियुक्त भाग निकला 

अहरौला :आजमगढ़ : पशु तस्करी के आरोपितों की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शुक्रवार को लोगों ने हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों के ईंट-पत्थर चलाने से मुश्किल हुई। महिला पुलिसकर्मियों से हाथापाई एवं बदसलूकी गई गई। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लौटने को हुई तो ग्रामीणों ने निशाना बनाया। हालांकि, बाद में फोर्स पहुंची तो घेराबंदी कर करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। पीठापुर निवासी सलमान के खिलाफ 10 अप्रैल को पशुतस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। एसओ संदीप कुमार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह आरोपित की गिरफ्तारी को उसके घर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस लौटने को हुई तो सलमान के परिजन कुछ लोगों के साथ उसे छ़ुड़ाने को आगे आए गए। ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। उसी का लाभ उठाते हुए आरोपित भाग निकला। बवाल की भनक लगी तो भारी फोर्स धमक पड़ी। करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया । 16 लोगों के खिलाफ नामजद व 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा एवं पुलिस पर पत्थर चलाने के आरोप मुकदमा दर्ज किया। जिसमें से 11 को जेल भेज दिया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में अनीस अहमद पुत्र मु0 अकरम ,. मो0 आजम पुत्र रसीद अहमद , मुस्तकीम पुत्र अफजल , उमर पुत्र जुबेर , इस्माईल पुत्र जुबेर , मो0 याकूब उर्फ लेडी पुत्र मो0 युनूस , मुस्कान पत्नी मो0 तालीम , सलमा पुत्री फिरोज , रेहाना पत्नी नसीम , शबरून खातून पत्नी मो0 यूनुस , शहाना पत्नी फिरोज है। सभी अहरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर ग्राम निवासी हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment