.

.

.

.
.

आजमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयास संगठन ने पौधरोपण किया

महिलायें अपने साहस, परिश्रम तथा दूदर्शिता से विश्वपटल पर अपनी पहचान बना रहीं हैं -प्रतिमा पाण्डेय

आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयास सामाजिक संगठन के महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए संस्था द्वारा कुल 175 पौधे रोपित किये जा चुके है।
प्रयास की महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा पाण्डेय ने बताया महिलाए अपने अदभुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमत्ता के आधार पर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहीं हैं। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने के लिए किया जाता है। संस्था द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे रोपे गये है ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकें। इसके अन्य महिलाओं को भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने की अपील की।
मंडल अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह ने कहाकि महिलाएं अपने काबिलियत से स्वावलम्बी बनकर एक नई पहचान बना रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है और देश के तरक्की में अपना योगदान दे रही है। महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो रही है।
इस दौरान प्रेमशीला, दुर्गावती, इंजी सुनील यादव, डा हरिओम विश्वकर्मा, भोला, अनिल, हरिश्चन्द्र, रामकेश यादव, महेन्द्र, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment