क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय और नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को -गुलाल लगा होली की बधाई दी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नगर कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के साथ अबीर-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली। साथ ही नगरवासियों से पर्व को आपसी सौहार्द और सादगी से मनाने का अनुरोध किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष ने तीन नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नगरपालिका परिसर स्थित भाजपा नगर इकाई के कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय और नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान सहजानंद राय ने नगर वासियों से होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं नगर अध्यक्ष ने नगरवासियों को होली की बधाई दी। साथ ही उन्होंने तीन नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें नगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार बौद्ध और नगर मंत्री नवनीत गुप्ता सहित कार्यालय मंत्री व सह मीडिया प्रभारी योगेन्द्र यादव को बनाया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलों के साथ होली खेली और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया। संचालन नगर महामंत्री अमन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डा. पूनम सिंह, अजय सिंह, अवनीश मिश्रा, आनन्द सिंह, जूही श्रीवास्तव, डा. श्याम नरायन सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल, धर्मेंद्र िंसंह, सुनील कुमार मिश्रा, राजन उपाध्याय, वंदना पांडे, धर्मवीर चौहान, शेखर लाल श्रीवास्तव, पंकज मोदनवाल, आंचल श्रीवास्तव, राहुल गोयल, पंकज सिंह कौशिक, मनीष सिंह, नन्हकु सरोज, विनय प्रकाश गुप्ता आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment