.

.

.

.
.

आजमगढ़: देश राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक तौर पर घोर संकट में है- हवलदार यादव

विरोधी स्वर को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है जो देश की एकता के लिए खतरनाक है -दुर्गा प्रसाद यादव,विधायक  

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए हवलदार यादव ने कहा कि देश राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक तौर पर घोर संकट में है। भ्रष्टाचार व अराजकता चरम सीमा पर है। देश की 80 प्रतिशत जनता गरीबी के कारण भूखमरी के दौर से गुजर रही है। पूॅजीपतियों को लूट की खुली छूट के कारण गरीब प्रतिदिन गरीब होता जा रहा है। भाजपा के नेता संविधान के मूल उद्देश्यों को ताक पर रखकर गोली मारने के लिए उकसाना, विपक्षी नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर नौजवानों को अपरोध के रास्ते पर झोंका जा रहे हैं। जामिया फायरिंग की घटना अतिनिन्दनीय है। समाजवादी पार्टी ऐसी ताकतों का डटकर मुबाकला करेगी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव में संवाद कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करें। भाजपा की मातृसंस्था आर0यस0यस0 नौजवानों को रोजगार देने के बजाय देश को बाॅटने वाली ट्रेनिंग दे रही है।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि भाजपा सरकारों की तानाशाही के कारण आम आदमी सुरक्षित नहीं है। गुण्डाराज कायम हो गया है। विरोधी स्वर को दबाने के लिए हिंसा का सहारा लिया जा रहा है। जो देश की एकता अखण्डता के लिए घातक है। समाजवादी पार्टी महात्मा गाॅधी, डा0लोहिया के सिद्धान्तों पर चलकर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए गाॅव-गाॅव जाकर जनता से सम्पर्क कर बुनियादी सवालों को बताने का काम करेगी।
बैठक में पूर्व एम0एल0सी0 कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामजग राम, डा0हरिराम सिंह यादव, हरिश्चन्द्र यादव, हरिश्चन्द्र यादव, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, श्रृंगारी गौतम, बबिता चैहान, प्रेमा यादव, आशा यादव, गुड्डी देवी, भानुमति सरोज, रिंकू यादव, संतोष यादव, लालमनि राजभर, देवनाथ साहू, गिरीशचन्द मौर्य, मेराज अहमद, अजीत कुमार राव, स0जि0पं0 राजेश यादव, शिवनरायन सिंह, शिवसागर यादव, राजाराम सोनकर, किशोर कुमार यादव, शिवमूरत यादव, चन्द्रशेखर यादव, अमीत कुमार यादव, मोईन शेख, देवसी प्रसाद, उद्यम सिंह, सन्तोष सोनकर, शशिकला सिंह, अनीता चैहान, लईक अहमद, सोहराब अहमद, पप्पू यादव, वीरेन्द्र यादव, सरयू, रामशब्द, श्यामदेव चैहान, गिरीश चैहान, ममफली चैहान, राजेश सरोज, भजुराम पटेल, दुर्गविजय राम, परवेज अहमद, चन्द्रशेखर, संतलाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment