देखिये आजमगढ़ की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को क्या बोले एडीजी जोन ब्रजभूषण शर्मा
आजमगढ़ : दुबरा में सर्राफ संजय कुमार से बुधवार को हुई लूट एवं फायरिंग की घटना के बाद एडीजी ब्रजभूषण शर्मा गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। पुलिस लाइंस में मातहतों के साथ मीटिंग कर रणनीति बनाई। हालांकि, उन्होंने ने मीटिंग में क्या निर्देश दिए, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सर्राफ के साथ लूट के बाद दिन-दहाड़े गोली चलाने की घटना से खाकी ही नहीं पुलिस की भी किरकिरी हो रही है। बरदह एवं दुबरा क्षेत्र से कारोबारियों ने एडीजी से मुलाकात कर अपनी मुश्किलें गिनाईं। भयमुक्त माहौल न होने के बारे में जानकारी दी। हालांकि, बदमाश उसका नमूना बुधवार को पेश भी कर चुके हैं। बेखौफ बदमाश लूट की राह में रोड़ा बने पांच लोगों को गोली का निशाना भी बनाया। इस वाक्या ने पुलिस प्रशासन को बैकफुट पर ला खड़ा किया है। डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने पहले ही इस मामले को गंभीर बता चुके हैं।कई पुलिसकर्मी निलंबित एवं एक को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि लूटकांड हमारे लिए चुनौती है। बदमाशों को सबक सिखाया जाएगा। क्राइम कंट्रोल के लिए एक सप्ताह पूर्व ही काम शुरू हो चुका है। एक दशक पूर्व तक जरायम से जुड़े रहे बदमाशों की कुंडली तैयार कराई जा रही है। नए सिरे से उनकी मानीटरिंग की जाएगी, उम्मीद है की घटनाओं का ग्राफ जरूर कम होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment