.

.

.

.
.

भाजपा सरकार जो नए कानून बना रही है वह संप्रदाय के नहीं बल्कि संविधान के खिलाफ है-प्रियंका गाँधी



बिलरियागंज में सीएए विरोध प्रदर्शन में शामिल रही महिलाओं के बीच पंहुची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

जहां-जहां जुल्म होगा वहां-वहां जाऊंगी, अत्याचार के जिम्मेदार अफसरों पर मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट करेंगे  : प्रियंका गाँधी 

आजमगढ़ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां जुल्म होगा, वहां-वहां जाऊंगी। सरकार का काम जनता को सुरक्षा देना है, जबकि लोगों पर जुल्म ढाया जा रहा है। सीएए के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं खुद उठने वालीं थीं, लेकिन उसके बावजूद जानबूझकर पुलिस ने ज्यादती की। केंद्र सरकार का नया कानून संप्रदाय नहीं संविधान के खिलाफ है। भाजपा के आरक्षण पर दिए गए बयान पर भी उन्होंने घेराबंदी की। बिलरियागंज में हुए जुल्म की मानवाधिकार आयोग में जिम्मेदार अधिकारियों के नाम सहित शिकायत करूंगी, ताकि कोई बचने नहीं पाए।
कांग्रेस महासचिव बिलरियागंज में पांच फरवरी को सी ए ए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं और प्रशासनिक कार्यवाही में गिरफ्तार लोगों के परिजनों से मिलने आईं थीं। वह दोपहर में 1.05 बजे पहुंच गईं थी। डेढ़ घंटे तक महिलाओं से मुलाकात के बाद निकलीं तो मीडिया से चलते-चलते रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग संविधान तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि आरक्षण संवैधानिक अधिकार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में भी भाजपा ने संविधान को तोड़ने का काम किया है। जितने नए कानून लाए जा रहे, वह संविधान के खिलाफ हैं। इससे पूर्व बिजनौर, वाराणसी, मुजफ्फर नगर और लखनऊ में पुलिस व प्रशासन ने अत्याचार किया तो वहां मैं गई थी। उन स्थानों की रिपोर्ट भी मानवाधिकार आयोग को भेजी हूं। अब बिलरियागंंज की भी एक रिपोर्ट बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों के नाम सहित मानवाधिकार आयोग में भेजूंगी। उन्होने कहा कि बिलरियागंज में मौलाना साहब ने हिंसा की बात नहीं की, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उधर प्रियंका गांधी से मिलकर निकलीं महिलाएं आश्वस्त नजर आ रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हमे न्याय का भरोसा मिला है। उन्हें सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। इससे पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को दिन में 11 बजे आजमगढ़ जिले में प्रवेश कर गईं। उनका जगह-जगह लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया गया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह, अजय राय, मनीष चौबे समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment