.

आजमगढ: सीएए में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है-अखिलेश मिश्र

सीएए के प्रति जागरूकता अभियान में घर घर पंहुच भाजपा नेताओं ने कहा विरोधी दल जनता में फैला रहे है भ्रम

आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी मंडलों में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का पत्रक वितरित किया गया और लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हस्ताक्षर लिया गया । जिलाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 57768 लोगों ने टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल कराकर सीएए का समर्थन किया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने हाफिजपुर मंडल के देवखरी गांव में और नगर मंडल के सीताराम मुहल्ले में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर कांग्रेस,सपा, बसपा जैसे विपक्षी दल जनता से झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। जबकि सीएए के माध्यम से पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बंगलादेश जो की संवैधानिक रूप से मुस्लिम देश हैं उनमें धार्मिक रूप से प्रताड़ित अमानवीय यातनाएं झेलने वाले हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई धर्म के लोगों को जो 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में शरण की आशा लिए प्रवेश कर चुके हैं। उनको मानवता के आधार पर भारत की नागरिकता देकर उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रावधान है। सीएए में किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है। मानवता के इस कार्य का विरोध कांग्रेस सपा बसपा, आप जैसे मानवता विरोधी दल कर रहे हैं। देश की जनता इनके इस कार्य का मुंहतोड़ जवाब देगी। इसी क्रम में नगर के पाण्डेय बाजार में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के तहत विनय प्रकाश गुप्त , धर्मेन्द्र सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, राजीव शुक्ला ने लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पवन सिंह मुन्ना,हरिवंश मिश्रा,आशुतोष पाठक, शिव-शंभु पाठक, प्रमोद पाठक, भरत साहनी, हेमंत, विनय उपाध्याय, संदीप सिंह, राजीव सिंह, शैलेंद्र अग्रवाल, धर्मवीर चैहान, शेखर लाल श्रीवास्तव, नवनीत गुप्ता, चन्द्रशेखर सेठ, राजन उपाध्याय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment