.

.

.

.
.

कांग्रेस,सपा व बसपा जैसे दल झूठ के आधार पर ही अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं- स्वतंत्रदेव सिंह

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आजमगढ़ में प्रथम आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किया जोरदार स्वागत

मुलायम सिंह यादव के संघर्षों से बनी पार्टी ही नहीं बचा पाए अखिलेश: स्वतंत्रदेव सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 

आजमगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को नेहरू हाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जनजागरण कार्यकर्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएए के माध्यम से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में यातनाएं झेलने वाले हिदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई धर्म के जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं उनके जीवन में खुशियां लाई जाएंगी। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के जैसे दल झूठ के आधार पर ही खड़े हैं। वे देश की जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते हैं। साइनिग इंडिया को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस ने इतना झूठ और भ्रम फैलाया कि सरकार चली गई।
झूठ के आधार पर हिदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा। अमित शाह को झूठे मुकदमे में फंसाया लेकिन सच कभी छिपता नहीं, सामने आता है और आया भी। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। वे वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद पर निर्णय नहीं लेते हैं। उनका हर निर्णय राष्ट्रहित, दलितों, शोषितों व वंचितों के हित में होता है लेकिन जब देशहित में निर्णय होता है तो कांग्रेस-सपा व बसपा जैसे विरोधी दलों को कष्ट होता है। वे 50-50 महिलाओं को फंडिग के जरिए एकत्रित कर भ्रम और झूठ फैला रहे हैं कि सीएए मुस्लिमों के खिलाफ है, जबकि सीएए नागरिकता देने का कानून है। किसी की भी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान इसमें नहीं है।
रुवार को नेहरू हाल में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर तंज कसा। पहले तो उन्होंने कहाकि अखिलेश क्या कहते हैं, उससे भाजपा का कुछ लेनादेना नहीं है लेकिन तुरंत कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जिस संघर्ष के साथ पार्टी को बनाया, उसे भी अखिलेश बचा नहीं पाए। सपा-बसपा पर एक बार पुन: चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश व मायावती कभी भी अपनी लोकप्रियता से सरकार नहीं बना पाए। एक बार बसपा ने सपा तो दूसरी बार सपा ने बसपा का सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों की सरकार में भ्रष्टाचार, डकैती व अपराध का बोलबाला था। दोनों ने जनता के बल पर प्रदेश में राज किया और जनता को ही समाप्त कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके और सपा को परिवारवाद व वंशवाद की पार्टी बताया। कहा कि और कोई यादव उनके क्षेत्र से चुनाव न लड़ सके इसलिए एक आजमगढ़ तो दूसरा कन्नौज सहित अन्य क्षेत्रों से चुनाव लड़े। नतीजा परिवार तक ही सिमट गए। स मौके पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ शिवनाथ सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय ,जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़ ध्रुव सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ,घनश्याम पटेल, डॉ श्याम नारायण सिंह ,गोपाल कृष्ण अग्रवाल,अभिषेक जायसवाल दीनू ,डॉ अशोक सिंह, संदीप सिंह सोनू ,अंकित राय, चंद्रहास राय,अजय राय, समर प्रताप सिंह, अजय राय, आशुतोष राय ,दिनेश राय प्रधान, अभिषेक उपाध्याय निक्की, मयंक श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment