.

.

.

.
.

आजमगढ़:चंडेश्वर कालेज में विकास यादव अध्यक्ष व चंद्रजीत यादव महामंत्री निर्वाचित हुए

अध्यक्ष पद पर विकास यादव ने 1036 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी मयंक यादव को 344 मतों से हराया

चंडेश्वर (आजमगढ़) : श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर में रविवार को छात्रसंघ चुनाव गहमा-गहमी के बीच सकुशल सम्पन्न हो गया। यहां अध्यक्ष पद पर विकास यादव व महामंत्री पद पर विशाल यादव निर्वाचित किए गए। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 
अध्यक्ष पद पर विकास यादव ने 1036 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी मयंक यादव को 344 मतों से हराया। मयंक यादव को 692 मत तथा 114 मत पाकर अजय कुमार गोंड तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर चंद्रजीत यादव ने 550 मत पाकर दीपक चौहान को 57 मतों से हराया। दीपक चौहान को 493 मिला। विशाल यादव ने 419 मत पाकर तीसरे स्थान व पंकज यादव 371 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार ने 715 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीष कुमार पांडेय को 91 मतों से हराया। मनीष पांडेय को 624 मत मिला। तीसरे स्थान पर आशीष यादव को 405 व चौथे स्थान पर अभय कुमार को 97 मत मिला। उपमंत्री पद पर प्रवीण कुमार ने 1054 मत पाकर शिव कुमार यादव को 326 मतों से हराया। शिव कुमार को 728 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अतुल राजभर ने 651 मत पाकर 197 मतों से हराया। अतुल को 651 मत मिला। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर प्रदुम यादव ने 174 मत पाकर रामग्वाल यादव को 56 वोट से हराया। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर निखिल यादव 230 मत पाकर संदीप यादव को 62 वोट से हराया। सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हुआ और डेढ़ बजे तक चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया गया। प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस व फोर्स तैनात थी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment