.

.

.

.
.

आजमगढ़ में बढे है अपराध,प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी जनाक्रोश मार्च-प्रवीण कुमार सिंह

सरकार की गलत नीतियों के चलते है मंदी, नौजवान बेरोजगार और किसान परशान हैं ,महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है - प्रवीण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी      

आजमगढ़ 6 दिसंबर। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक मनीषी योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। उन्होंने अपना समस्त जीवन समृद्ध भारत की कल्याण कामना एवं में उत्सर्ग कर दिया। जो लोग सामाजिक, आर्थिक तौर से अभिशप्त थे उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही बाबा साहब के जीवन का संकल्प था। अस्पृश्यता और जाति प्रतिबंध जैसे सामाजिक बुराइयों को मिटाने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। उन्होंने दलितों के हित में अनेक कार्य किए।
आज हम कांग्रेसजन संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते हुए पीड़ितों व दलितों के उत्थान के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चैपट हो चुकी है। जीडीपी लगातार गिर रही है। मंदी के दौर में महंगाई ने देश को संकट में डाल दिया है। उद्योग बंद हो रहे हैं, लोगों की नौकरियां समाप्त हो रही हैं, बेरोजगारी चरम पर है, किसान तबाह हो गया है और आत्महत्या को विवश है। देश प्रदेश में अपराध चरम पर है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। बलात्कार की घटनाओं से पूरा जनमानस चिंतित है। सरकार सभी मोर्चे पर फेल है इन्हीं मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में दिल्ली में के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर 2019 को देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में आजमगढ़ जनपद से लगभग 2 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ में इधर के 6 महिनों में अपराध काफी बढ़ा है जिसको लेकर 9 दिसंबर को एक जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी भी उपस्थित रहेंगे। यह आक्रोश मार्च स्टेडियम से होते हुए पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली, चैक, शंकर जी फव्वारा होते हुए कलेक्ट्रेट पर एक धरना के रूप में तब्दील हो जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मुन्नू यादव सुरेंद्र सिंह तेज बहादुर यादव पूर्णमासी प्रजापति अब्दुल रहमान प्रमोद यादव रवि शंकर पांडे बृजेश नंदन पांडेय ओमकार पांडे, प्रदीप यादव, इंद्रेश चैहान आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment