.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सुशासन दिवस के रूप में भाजपा नेताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती


भाजपा नेताओं ने वृद्धजनों में कम्बल वितरण भी किया 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय के नेतृत्व में 25 दिसम्बर को जिला कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में जा कर बुजुर्गों में कंबल भी वितरित किया। पार्टी कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालगंज नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालगंज नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज जो भी सुधार भारत में दिख रहा है वह अटल जी के प्रयास और भारत माता के प्रति समर्पण की देन है। अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, मिलनसार और विराट व्यक्तित्व के थे। सभी राजनीतिक दल अटल जी को सम्मान देते थे। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका जन्मदिन पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आजमगढ़ में भी कमल खिलाने के संकल्प को पूरा करना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति के वटवृक्ष भारत रत्न अटल जी का जीवन भारतीय राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में कोई एक ही पैदा होता है।अपने ओजस्वी भाषणों से विरोधियों को निरुत्तर कर देने वाले अटल जी का जीवन हम कार्यकर्ताओं को भारत माता की सेवा करने की उर्जा प्रदान करता है।
जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को एक गौरवशाली स्थान प्रदान किया। अटल जी के संघर्षों के परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के इतिहास पुरुष थे । अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से वह हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन देते रहेंगे।
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में भी कमल खिलाने का कार्य करना ही अटल जी को आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्षेत्रिय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि आज भाजपा जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है ये अटल जी की के ही प्रयासों से ही सम्भव हुआ है। समाज के अन्तिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना ही अटल जी का सपना था जिसके लिए उन्होंने जीवन भर प्रयास किया।
इस अवसर पर रामाधीन सिंह, नीलम सोनकर, विनोद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, माला द्विवेदी, , प्रेम नारायण पाण्डेय, माधव कृष्ण त्रिपाठी, संगीता तिवारी, प्रेम प्रकाश राय, डा.श्याम नारायण सिंह, अजय सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सचिदानंद सिंह, पवन सिंह मुन्ना, हरि प्रकाश राय, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह सोनू, महेंद्र मौर्या, संजय यादव, बृजेश यादव, राकेश सिंह, राजेश सिंह महुआरी , अरविंद जायसवाल, अरविंद राय, विवेक निषाद शैलेन्द्र अग्रवाल, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment